अपराधियों ने बस संचालक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में भर्ती

मोतिहारी : बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच 28 किनारे के चैलाहा स्थित शंकर ढाबा के पास अपाची सवार दो अपराधियों ने बस संचालक मिंटू सिंह पर छह चक्र गोलियां चलायीं, जिसमें दो गोली बांह व पेट में लगीं. शहर के रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. वे बेलवाराय गांव के रहनेवाले हैं. इनका […]

मोतिहारी : बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच 28 किनारे के चैलाहा स्थित शंकर ढाबा के पास अपाची सवार दो अपराधियों ने बस संचालक मिंटू सिंह पर छह चक्र गोलियां चलायीं, जिसमें दो गोली बांह व पेट में लगीं. शहर के रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

वे बेलवाराय गांव के रहनेवाले हैं. इनका दिल्ली से मोतिहारी के लिए नमस्ते बिहार के नाम से आधा दर्जन बसें चलती हैं और दिल्ली में भी इनका बड़ा कारोबार है. नर्सिंग होम में बंजरिया थाना प्रभारी के अलावा सदर डीएसपी व अन्य अधिकारी पहुंचे हैं. घटना को लेकर शंकर ढाबा व स्थानीय नर्सिंग होम में बेलवाराय गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >