प्रताड़ना मामले में पति को जेल

तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर अपने मायके आयी एक विवाहिता ने अपने पति सहित चार लोगों पर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलौल में मुस्लिम रीति-रिवाज से तौहीद आलम के साथ हुई थी. उसके भैंसुर कई महीनों से उसके साथ […]

तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर अपने मायके आयी एक विवाहिता ने अपने पति सहित चार लोगों पर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलौल में मुस्लिम रीति-रिवाज से तौहीद आलम के साथ हुई थी. उसके भैंसुर कई महीनों से उसके साथ गलत संबंध बनाने चाहते हैं, जिसको लेकर अपने पति को अवगत कराई.

मगर पति मानने को तैयार नहीं हुआ. हमेशा मारपीट करते थे. तंग आकर दस दिन पूर्व अपने एक बच्चे को लेकर मायके आ गयी. वहीं रविवार को पति मायके जयसिंहपुर पहुंच बच्चे को छीन मारपीट करने लगे. विवाहिता ने पति सहित भैसुर मेराज आलम, नूर आलम, देवर जाहिद आलम, शमसेर आलम को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पति को जयसिंहपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >