मोतिहारी : सत्याग्रह की भूमि से नित्यानंद राधामोहन व मंगल ने भरा हुंकार

चार लोस शक्ति केंद्रों का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन कोटवा (मोतिहारी) : स्वार्थ के लिए विभिन्न दलों के नेता एकजुट हो रहे हैं. देश को टुकड़े करनेवाले और घोटालों से जनता को बर्बाद करनेवाले लोग आज मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसके नेता और कार्यकर्ता देश के लिए काम करते […]

चार लोस शक्ति केंद्रों का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

कोटवा (मोतिहारी) : स्वार्थ के लिए विभिन्न दलों के नेता एकजुट हो रहे हैं. देश को टुकड़े करनेवाले और घोटालों से जनता को बर्बाद करनेवाले लोग आज मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसके नेता और कार्यकर्ता देश के लिए काम करते हैं.

भाजपा के विजयी रथ को कोई नहीं रोक सकता. उक्त बातें कोटवा के मठबनवारी में आयोजित चार लोकसभा पूर्वी व प चंपारण, शिवहर, गोपालगंज के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहीं. केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा की ताकत को भांप कर विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी के कोलकाता में दिये बयान पर कहा कि घोटाला करेंगे, केस लड़ेंगे और घोटाला का केस जीतेंगे. यही उनकी सोच है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >