मोतिहारी : चकिया डकैती कांड में आठ अपराधी गिरफ्तार, महाराष्ट्र के विकास को गहने गलाने को मिले थे छह हजार

छह अपराधी मुजफ्फरपुर व एक-एक मोतिहारी व महाराष्ट्र के दो पर हरसिद्धि डकैती में शामिल होने का पुलिस को है शक मोतिहारी : चकिया के स्वर्ण व्यवसायी ओमप्रकाश सर्राफ के घर मोतिहारी, मुजफ्फरपुर व महाराष्ट्र के अपराधियों ने मिलकर डाका डाला था. पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. […]

छह अपराधी मुजफ्फरपुर व एक-एक मोतिहारी व महाराष्ट्र के
दो पर हरसिद्धि डकैती में शामिल होने का पुलिस को है शक
मोतिहारी : चकिया के स्वर्ण व्यवसायी ओमप्रकाश सर्राफ के घर मोतिहारी, मुजफ्फरपुर व महाराष्ट्र के अपराधियों ने मिलकर डाका डाला था. पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से व्यवसायी के घर व दुकान से लूटे गये गहने, मोबाइल, एलइडी टीवी, पुराना सिक्का सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. व्यवसायी के घर नौ दिसंबर की रात अपराधियों ने डाका डाल लाखों की संपत्ति लूटी थी.
पुलिस ने तत्काल दो अपराधी लालमोहन कुमार व उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ अपराधियों को लूट के सामान के साथ दबोच लिया. एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में दो पर हरसिद्धि डकैती कांड में शामिल होने का संदेह है. दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.
उन्होंने कहा कि चकिया डकैती कांड में लाइन सहित अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में कुछ पेशेवर है. विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं. संगठित गिरोह बना मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में डकैती की घटना को अंजाम दिये हैं.
चकिया के चैनपुर का है लाइनर
पुलिस ने अनुसार, व्यवसायी के घर डकैती में चकिया चैनपुर के शाही सिंह ने लाइनिंग की थी. वह व्यवसायी के घर आता-जाता था. उसके घर डाका डालने की योजना बनाते हुए अपराधियों से संपर्क किया. उसके बाद अपराधियों ने धावा बोल लाखों की संपत्ति लूट ली. शाही फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है.
उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह गिरोह मुजफ्फरपुर के दो जगहों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. एसपी ने बताया कि 29 अक्तूबर को कांटी व दो दिसंबर को बरूराज में इसी गिरोह ने डाका डाला था. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने चकिया व मुजफ्फरपुर डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हरसिद्धि डकैती में चिन्हिंत दो बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >