मोतिहारी का रहने वाला बीटेक छात्र ने नोएडा में की आत्महत्या

नोएडा/मोतिहारी : नोएडा जिले के थाना कासना क्षेत्र में पीजी रहने वाले बीटेक के एक छात्र ने मंगलवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. कासना के थानाध्यक्ष रामफल सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित एनआईए कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करने वाला गौरव बिहार के मोतिहारी का […]

नोएडा/मोतिहारी : नोएडा जिले के थाना कासना क्षेत्र में पीजी रहने वाले बीटेक के एक छात्र ने मंगलवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. कासना के थानाध्यक्ष रामफल सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित एनआईए कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करने वाला गौरव बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था. उसने मंगलवार की सुबह कासना के अल्फा-वन में अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह बतौर पीजी रहता था.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मरने से पूर्व छात्र ने एक सुसाइड नोट लिखा है. माता- पिता को संबोधित इस नोट में छात्र ने कहा है कि वह जिंदगी से हार गया है और आत्महत्या कर रहा है. सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >