दोषियों को सजा देने की मांग

मोतिहारी : राज्य में बढ़ते हत्या, महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड के लिए जवाबदेह मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे तथा धरना में संलिप्त दोषियों को मंजू वर्मा एवं उनके पति चंदेश्वर वर्मा के गिरफ्तारी के गगनभेदी नारों के साथ मंगलवार को वामपंथी दलों के आह्वान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा पूर्वी चंपारण जिला […]

मोतिहारी : राज्य में बढ़ते हत्या, महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड के लिए जवाबदेह मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे तथा धरना में संलिप्त दोषियों को मंजू वर्मा एवं उनके पति चंदेश्वर वर्मा के गिरफ्तारी के गगनभेदी नारों के साथ मंगलवार को वामपंथी दलों के आह्वान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय के आंबेडकर चौक से बलुआ चौक तक मानव शृंखला बनायी गयी.

मानव शृंखला में शामिल नेताओं का संयुक्त रूप से सीधा आरोप था कि सरकारी एवं सरकारी मशीनरों दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसका ज्वलंत उदाहरण सीबीआई जांच कर रहे एसपी का स्थानांतरण मानव शृंखला का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव रामबच्चन तिवारी, डाॅ शंभुशरण सिंह, राधामोहन सिंह, राजेश शुक्ल, हरिशंकर पासवान, हरिशचंद्र चौधरी, श्याम बिहारी तिवारी, रामचंद्र प्रसाद तथा गिरजानंद राय आदि कर रहे थे. वहीं भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव, भैरवदयाल सिंह, विष्णुदेव यादव, रूपलाल शर्मा, राघव साह, जीतलाल सहनी, दिनेश कुशवाहा, राजेश कुमार, नारायण साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >