तीन महिलाओं पर फरसा से हमला, भर्ती

मोतिहारी : मधुबन में पुरानी रंजिश को लकर देवंती देवी, उसकी पुत्री ललिता देवी व बहन आन्ही देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर देवंती ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी […]

मोतिहारी : मधुबन में पुरानी रंजिश को लकर देवंती देवी, उसकी पुत्री ललिता देवी व बहन आन्ही देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर देवंती ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान धीरज सिंह, अरुण सिंह, राजा साह के अलावे कुछ अज्ञात लोगों ने दरवाजे पर चढ गाली गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. उसने आगे बताया है कि पहले आरोपियों ने झोपड़ी उजाड़ा, उसके बाद फरसा से जानलेवा हमला किया. पांच सौ नकद छीनने व जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मधुबन थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >