पताही में पटना के चालक की हत्या कर कार लूटी

पताही (पूचं) : स्वीफ्ट डिजायर कार लेकर मोतिहारी के पताही आये पटना के शास्त्रीनगर निवासी चालक प्रमोद राम (42) की गला रेत अपराधियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद गाड़ी लूट फरार हो गये. प्रमोद शास्त्रीनगर के अनसूइयां अपार्टमेंट में रहता था. पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर […]

पताही (पूचं) : स्वीफ्ट डिजायर कार लेकर मोतिहारी के पताही आये पटना के शास्त्रीनगर निवासी चालक प्रमोद राम (42) की गला रेत अपराधियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद गाड़ी लूट फरार हो गये. प्रमोद शास्त्रीनगर के अनसूइयां अपार्टमेंट में रहता था. पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

शव बरामदगी पताही थाने के कल्याणपुर-जरदाहां पथ स्थित ठरेसरी बाबा मंदिर के समीप सड़क किनारे से हुई है. लूटी गयी कार पटना हाइकोर्ट की सुरक्षा में तैनात दारोगा अनिल कुमार सिंह की थी. प्रमोद मूल रूप से सीवान के रघुनाथपुर थाने के मुरारपट्टी का रहनेवाला था.

जानकारी के अनुसार प्रमोद पटना से मोतिहारी के पताही किसी गांव में विवाहिता की बिदाग़री कराने को ले स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी भाड़ा पर लेकर आया था. गांव जाने के क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पॉकिट से मिले लाइसेंस के आधार पर उनके परिजन को सूचना दी गयी है. परिजनों के आते ही पोस्टमार्टम करा शव को सौंप कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलवक्त पुलिस अपराधियों के संभवित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इधर पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश पांडेय
पताही में पटना
ने बताया कि जांच में जो प्रथम दृष्टया बात सामने आयी है वह मूल रूप से सीवान का रहनेवाला था. उसके पिता पटना में पशुपालन विभाग में काम करते हैं. ऐसे में मृतक चालक है या कोई और पताही के किस गांव में आया था. इन तमाम बिंदुओं पर जांच के साथ परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है.
मृतक की पहचान पटना के प्रमोद के रूप में हुई
गाड़ी लेकर पताही किसी गांव आया था बिदाग़री कराने
पॉकेट से मिले कागजात के
आधार पर प्रमोद की पहचान
राजद ने जदयू से जोकीहाट विस सीट छीनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >