रंगदारी वसूलने आया शातिर सुमीर चढ़ा पुलिस के हत्थे

परसौनिया गांव के कोचिंग संचालक से वसूलने की थी योजना 23 मई को फोन कर मांगी गयी थी तीन लाख की रंगदारी मधुबन(मोतिहारी) : कोचिंग संचालक से रंगदारी वसूलने आया शातिर बदमाश सुमीर सहनी ऊर्फ कछुआ को देसी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ पुलिस भुड़कुड़वा बांध से गुरुवार को गिरफ्तार किया है. सुमीर भुड़कुड़वा […]

परसौनिया गांव के कोचिंग संचालक से वसूलने की थी योजना

23 मई को फोन कर मांगी गयी
थी तीन लाख की रंगदारी
मधुबन(मोतिहारी) : कोचिंग संचालक से रंगदारी वसूलने आया शातिर बदमाश सुमीर सहनी ऊर्फ कछुआ को देसी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ पुलिस भुड़कुड़वा बांध से गुरुवार को गिरफ्तार किया है. सुमीर भुड़कुड़वा गांव का रहने वाला है, जो मुजफ्फरपुर व पूर्वी चंपारण में पहले भी रंगदारी, लूट व गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
सुमित के संगठन में करबाईन भी है, जिसके द्वारा इलाके में करबाईन लेकर भ्रमणशील होने की लगातार सूचना मिल रही थी. पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने राजेपुर थाने में प्रेसवार्ता में बताया कि 23 मई को परसौनिया गांव के कोचिंग संचालक हरिशंकर कुमार से तीन लाख की रंगदारी मांगी गयी थी, जिसकी राशि वसूलनी थी. इसके लिये अपराधी भुड़कुड़वा में जमा हो रहा था, जहां से उसका साथी बुलाकी टोला का रघु साह से भाग निकला. सुमीर के निशान देही पर पुलिस रघु की गिरफ्तारी व कारबाईन की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि इस अपराधी का संबंध मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के बड़े शराब माफियाओं से सांठगांठ की भी पड़ताल चल रही है.
कांडों में है संलिप्तता : पकड़ीदयाल डीएसपी श्री पांडेय ने बताया कि सुमित पर मुजफ्फरपुर के बरूराज में टेंपो लूटने, राजेपुर के गालिमपुर में बाइक लूटने के प्रयास में फायरिंग करने, पिछले वर्ष नवंबर महीने में सलेमपुर के झोलाछाप डाक्टर मनोज कुमार से दो लाख की रंगदारी मांगने में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. वह पहले भी जेल जा चुका है. छापेमारी में राजेपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह, दारोगा जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय सिंह, दिनेश कुमार, रामेश्वर सिंह, संतोष कुमार यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >