500 कार्टन शराब जब्त

चकिया : पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरपुरनाग हाल्ट के पास से एनएच 28 पर लहसन के साथ लदी 500 कार्टन पंजाब निर्मित रॉकस्टार शराब के साथ एक स्कार्पियो को जब्त किया है. साथ ही ट्रक चालक सहित छह कारोबारियों को धर दबोचा. चकिया मालखाना में जगह नहीं रहने के कारण शराब के कार्टन को […]

चकिया : पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरपुरनाग हाल्ट के पास से एनएच 28 पर लहसन के साथ लदी 500 कार्टन पंजाब निर्मित रॉकस्टार शराब के साथ एक स्कार्पियो को जब्त किया है. साथ ही ट्रक चालक सहित छह कारोबारियों को धर दबोचा. चकिया मालखाना में जगह नहीं रहने के कारण शराब के कार्टन को पीपरा थाना के मालखाना में रखा गया. डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शराब का यह खेप पंजाब से चला था और मुजफ्फपुर जिला के मोतीपुर में कही डिलेवरी देनी थी.

बताया कि कारोबारियों के पास से आठ मोबाइल जब्त किया गया है. जब्त शराब का मूल्य लगभग 30 लाख आंका गया है. पकड़े गए कारोबारी की पहचान सचिन, सोनू साह थाना कुरहन्नी जिला मुजफ्फरपुर, इंद्रजीत कुमार शीतलपुर थाना मधुबनी, नंदलाल व चंदन कुमार थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर, जबकि संजय राज गांव चटुआ तथा चालाक राजीव कुमार तारागढ़ पठानकोट व जब्बर सिंह राजस्थान के रूप में हुई है. पुलिस ने कारोबारियों को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है. छापेमारी में डीएसपी शैलेंद्र कुमार, चकिया थानाध्यक्ष संजय कुमार, पीपरा थानाध्यक्ष संतोष शर्मा, मेहसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी, पीपराकोठी थानाध्यक्ष सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >