रंगदारी देने से इंकार करने पर खंभे से बांध कर पीटा

मामला मुफस्सिल थाने के ढेकहा का, प्राथमिकी मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के ढेकहा निवासी महेश प्रसाद से तीन लाख की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने दरवाजे पर पहुंच खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. वहीं घर में घुस तोड़फोड़ के साथ डेढ़ लाख कैश लूट लिये. घटना को लेकर […]

मामला मुफस्सिल थाने के ढेकहा का, प्राथमिकी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के ढेकहा निवासी महेश प्रसाद से तीन लाख की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने दरवाजे पर पहुंच खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. वहीं घर में घुस तोड़फोड़ के साथ डेढ़ लाख कैश लूट लिये. घटना को लेकर महेश प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें धनराज प्रसाद, बलिराम प्रसाद, विजय प्रसाद, अमन कुमार, शनि कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है. बताया कि आरोपितों ने दरवाजे पर पहुंच कर धमकी दी कि घर में रहना है, तो तीन लाख की रंगदारी देनी होगी. विरोध करने पर वापस चले गये. अगले दिन आरोपितों ने हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज की. बाद में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा. घर में घुसकर सारे सामान को तहस-नहस कर करते हुए पेटी तोड़ डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >