रिमांड होम की चहारदीवारी से कूद बाल बंदी फरार

मोतिहारी : रिमांड होम मोतिहारी की चारदिवारी फांद बाल बंदी विकास कुमार फरार हो गया. वह रिमांड होम कैंपस में खेलने के लिए निकला था. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चहारदीवारी कूद भाग निकला. विकाश छौड़ादानो थाने के धर्मनगर गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर रिमांड होम के अधिकारी ने […]

मोतिहारी : रिमांड होम मोतिहारी की चारदिवारी फांद बाल बंदी विकास कुमार फरार हो गया. वह रिमांड होम कैंपस में खेलने के लिए निकला था. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चहारदीवारी कूद भाग निकला. विकाश छौड़ादानो थाने के धर्मनगर गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर रिमांड होम के अधिकारी ने नगर थाना को लिखित सूचना दी है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि फरार बाल बंदी की खोजबीन की जा रही है. बताते चले कि रिमांड होम की सुरक्षा चंद सुरक्षाकर्मियों के भरोसे है. हर बार सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर बाल बंदी फलायन कर बड़ी घटना को अंजाम देते हैं. इसके बावजूद भी रिमांड होम की

सुरक्षा नहीं बढ़ायी जा रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >