थाने के हाजत से फरार चोर को पुलिस ने पकड़ा

खाजेडीह : लदनियां थाने की हाजत से बुधवार की सुबह चौकीदार को धक्का मार कर फरार चोर को पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के सीधपकला से आगे की मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया. थाना हाजत से फरार चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली. बताते चलें कि चोरी […]

खाजेडीह : लदनियां थाने की हाजत से बुधवार की सुबह चौकीदार को धक्का मार कर फरार चोर को पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के सीधपकला से आगे की मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया. थाना हाजत से फरार चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली. बताते चलें कि चोरी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार चोर डम्मर कुमार साह ने बुधवार की सुबह थाने के हाजत से चौकीदार को धक्का मार कर फरार हो गया था . जिसकी खबर पूरे थाना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई.

पुलिस फरार चोर को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापेमारी भी की. गिरफ्तार चोर नो मेंस लैंड के पिलर के समीप स्थित प्रताप सहनी की किराने की दुकान में हुई चोरी मामले का आरोपित है. जिसे पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. हिरासत में बंद चोर पर नजर रखने के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने दो चौकीदार सफीक व बिल्टू को प्रतिनियुक्त किया था.

जिस प्रतिनियुक्त चौकीदार को बंदी ने शौचालय जाने की बात कही. चौकीदार ने बंदी को शौचालय जाने के लिए हाजत का दरवाजा खोल दिया. इतने में चोर चौकीदार को धक्का मार बगल के डाकघर की दीवार फांद कर चंपत हो गया. चोर के थाना हाजत से फरार होने की खबर सुनते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुलिस दल बल के साथ मित्र राष्ट्र नेपाल समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी शुरू की थी.

चोर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस
चौकीदार को धक्का मार कर हाजत से हो गया था फरार
निदान सेवा आश्रम नर्सिंग होम में अनियमितता उजागर
शौचालय निर्माण में जिले को मिला राज्य में पहला स्थान
अप्रैल माह में 10 दिन में ग्रामीण क्षेत्र में बने 77 हजार शौचालय
दो अक्तूबर 2019 से पूर्व खुले से शौच मुक्त होना है समाज
प्रखंड शौचालय की संख्या
अंधराठाढ़ी 5402
बाबूबरी 5817
बासोपट्टी 4414
बेनीपट्टी 4277
बिस्फी 2504
घोघरडीहा 3027
हरलाखी 3139
जयनगर 2462
झंझारपुर 6088
कलुआही 2793
खजौली 3290
लदनियां 2882
लखनौर 4263
लौकहा (खुटौना) 2932
लौकही 4479
मधेपुर 4217
रहिका 4079
मधवापुर 1892
पंडौल 3317
फुलपरास 3486
राजनगर 2259
कुल 77019

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >