बिहार : गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या, भाभी से हुई छेड़खानी

सुगौली (पूचं) : थाना क्षेत्र की दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के रौशनपुर सपहां गांव में शनिवार देर रात भाभी के साथ शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गयी है. भाभी की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों को देखकर सभी आरोपित भाग निकले. इस संबंध में परिजनों ने सुगौनी थाने […]

सुगौली (पूचं) : थाना क्षेत्र की दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के रौशनपुर सपहां गांव में शनिवार देर रात भाभी के साथ शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गयी है. भाभी की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों को देखकर सभी आरोपित भाग निकले. इस संबंध में परिजनों ने सुगौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार किशोरी रात के 9:30 बजे भाभी के साथ सरेह में शौच करने गयी थी. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये पूर्व मुखियापुत्र व उसके सहयोगियों ने अगवा कर उसके साथ जबर्दस्ती की. साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसकी गला दबा हत्या कर दी गयी. इस दौरान उसकी भाभी के साथ भी छेड़छाड़ की गयी.
उसने अपनी जान बचा कर घटना की सूचना ग्रामीणों को दी. जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, तबतक सभी आरोपित फरार हो चुके थे.
मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के सरपंच ने पुलिस ���ो फोन पर सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को मोतिहारी भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूर्व मुखिया और पीड़िता के परिवार के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >