मोतिहारी में पीएम. स्वच्छता अभियान में बिहार राह दिखायेगा, दो अक्तूबर 2019 तक देश के हर घर में शौचालय
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार से लड़ाई और सामाजिक आंदोलनों में केंद्र सरकार बिहार की सरकार के साथ कंधे से कंधे मिला कर काम करेगी़.
चंपारण सत्याग्रह के 101वें वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दो अक्तूबर, 2019 तक देश के सभी घरों में शौचालय बनाये जाने के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया. बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में बिहार राह दिखायेगा. वर्षा की हल्की फुहारों के बीच पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी के गांधी मैदान में देश भर से आये करीब 20 हजार स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया़.
उन्होंने मंच पर मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार गवाह हैं कि किस प्रकार केंद्र सरकार बिहार समेत पूर्वी भारत के राज्यों के लिए विकास के नये प्रोजेक्ट शुरू कर रही है. पीएम ने देश के कोने-कोने से आये स्वचछाग्रहियों को बिहार के गांवों से गलियों तक में स्वचछता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आहवान किया़.Âबाकी पेज 17 पर
भ्रष्टाचार से लड़ाई
भ्रष्टाचार के खिलाफ
अपने 48 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने बिहार को 6600 सौ करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात भी दी़. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश और सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार में बेहतर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि शौचालय बनवाने के मामले में एक सप्ताह के भीतर बिहार ने राष्ट्रीय औसत से अधिक काम किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना देश के हर गांव करीब साढ़े छह लाख गांवों में कम से कम एक स्वच्छता चैंपियन बहाल करने की है. यह स्वचछता चैंपियन गांव के लोगों को स्वचछता के बारे में जागरूक करेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि 14 अप्रैल को केंद्र सरकार ग्राम स्वराज अभियान शुरू करने जा रही है़ इसके तहत 18 अप्रैल को सभी सांसद व जन प्रतिनिधि अपने इलाके में लोगों को स्वच्छ मिशन से जुड़ने के लिए लोगों का आहवान करेंगे़.
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा कि अब केंद्र में लटकाने, अटकाने और भटकाने वाली सरकार नहीं है. अब जनता के मिशन को जन सहयोग से पूरा किया जा रहा है. उन्होंने देश की राजनीति में बिहार के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि तीन मौकों पर बिहार ने देश को नयी राह दिखायी है. बिहार ने ही मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा बनाया, किसानों को जमीन दिलाने के लिए विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन चलाया और जब लोकतंत्र पर खतरा आया तो जय प्रकाश नारायण उठ खड़े हुए. उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के सौ साल बाद बिहार एक बार फिर स्वचछता मिशन को नयी राह दिखायेगा. नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि सत्याग्रह से स्वचछग्रह की यात्रा में बिहार के लोगों ने एक बार फिर नेतृत्व क्षमता को दिखाया है. उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसा राज्य था जहां स्वचछता का दायरा पचास प्रतिशत से भी कम था. आज हमारे सचिव ने बताया कि एक सप्ताह में बिहार ने इसे बैरियर को तोड़ दिया है और साढ़े आठ लाख से अधिक शौचालय सात दिनों में बन गये हैं. उन्होंने राज्य सरकार हौसला बढाते हुए कहा कि बिहार जल्द ही सव्चछता का दायरा बढा कर राष्ट्रीय औसत तक ले जायेगा.
पीएम ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, भागलपुर, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, औरंगाबाद, जमुई, बक्सर, अररिया, कटिहार, शेखपुरा, बांका, गया, समेत तेरह जिलों के जिलाधिकरियों के साथ गांधी मैदान स्थित कैंप कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा भी की़.
विपक्ष पर
निशाना
केंद्र में अब लटकाने व भटकाने वाली सरकार नहीं
कुछ लोग सड़क से लेकर संसद तक रोड़े अटका रहे
िबहार की तारीफ
मुझे इस बात पर गर्व है कि बिहार ने सत्याग्रह से लेकर स्वच्छाग्रह तक की इस यात्रा में अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित की है. पिछले एक हफ्ते में बिहार में 8.5 लाख से ज्यादा शौचालय बनाये गये हैं और ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है. नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्य से लोगों का मनोबल काफी मजबूत हुआ है.
नरेंद्र मोदी , प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री जी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमलोग मिलकर बिहार को खुले में शौच से मुक्त करेंगे. जिस गरीब के पास शौचालय नहीं है, उसके लिए कई शौचालय एक साथ बनाते हैं और हर परिवार को एक शौचालय की चाबी दे देते हैं. हर धर्म और बिरादरी के लोगों को इज्जत करनी चाहिए. तनाव और टकराव से देश आगे नहीं बढ़ सकता है.
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
