11 माह में गांधी सफल, 19 महीने में पीएम गंदगी से करेंगे मुक्त: सुशील मोदी

मोतिहारी : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने चंपारण में सौ साल पहले स्वच्छता का अद्भुत मिसाल पेश की थी. उन्होंने कहा कि चंपारण के किसानों को अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त कराने में उन्हें 11 महीने लगे थे़ उनके आंदोलन के 11 माह बाद तत्कालीन सरकार ने […]

मोतिहारी : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने चंपारण में सौ साल पहले स्वच्छता का अद्भुत मिसाल पेश की थी. उन्होंने कहा कि चंपारण के किसानों को अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त कराने में उन्हें 11 महीने लगे थे़ उनके आंदोलन के 11 माह बाद तत्कालीन सरकार ने बिहार विधान परिषद में एग्रेगरियन बिल पेश किया.

अब अगले 19 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश को गंदगी मुक्त बनायेगी़. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी 1917 में रात के 10 बजे जिस घर में रहने गये वह घर बहुत गंदा था. उन्होंने खुद अपनी हाथों से सफाई की़. महात्मा गांधी को पूरे देश में चंपारण ने ही परिचय कराया था़. उस समय देश के कोने-कोने से स्वच्छता दूत चंपारण आये थे़.

नालंदा की रिंकू समेत दस स्वच्छाग्रही सम्मानित
प्रधानमंत्री ने बिहार के नालंदा जिले की रिंकू कुमारी और झारखंड के सिमडेगा निवासी मोरिश जारिया समेत 10 राज्यों के चयनित स्वच्छाग्रहियों को 51 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया़.
भोजपुरी में बोले पीएम
बापू के अभियान के आगे बढ़ावे आइल बानी
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की़. सफेद पायजामा, खादी के हल्के लाल रंग की हाफ कमीज और कंधे पर खादी के चादर लपेटे हुए प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन महात्मा गांधी अमर रहे के जयकारे से की़. उन्होंने गांधी मैदान में बैठे हजारों लोगों और नौजवानों से ‘महात्मा गांधी अमर रहे’ का जयकारा लगवाया.
प्रधानमंत्री ने कहा, स्वच्छाग्रही भाई-बहीन लोगन के हम प्रणाम करत बानी़. रउआ सब जान रहल बानी कि चंपारण के यही धरती पर बापू आंदोलन के शुरूआत कइले रहन. सत्याग्रह एक हथियार हमनी के मिलल. चंपारण सत्याग्रह के सौ वर्ष बितला पर भी यह कारगर बा और कारगर रही़. सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह आज के समय के मांग बा. बरहरबा लखनसेन के गांधी जी स्वचछता अभियान के शुरूआत कइले रहन. आज हम बापू के अभियान के रउआ सब के सहयोग से आगे बढ़ावे के खतिर आइल बानी़.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >