खुले में शौच से पूरा प्रदेश होगा मुक्त, चलेगा अभियान : नीतीश

मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी कहानियों का कथा वाचन करायेगी़. इसके लिए कहानियों का चयन किया जा चुका है. यदि 10 से 15 प्रतिशत लोगों ने भी उनके विचारों को अपना लिया तो देश और समाज बदल जायेगा़. सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम […]

मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी कहानियों का कथा वाचन करायेगी़. इसके लिए कहानियों का चयन किया जा चुका है. यदि 10 से 15 प्रतिशत लोगों ने भी उनके विचारों को अपना लिया तो देश और समाज बदल जायेगा़. सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार दो अक्तूबर, 2019 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच मुक्त के लिए जबरदस्त अभियान चलायेगी़.

प्रधानमंत्री के संबोधन के पहले नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए पूरा प्रयास कर रही है. गांवों और शहरों में जिनके पास जगह नहीं है, वहां सार्वजनिक जगहों पर कई शौचालय बनाये गये हैं, ताकि सभी परिवारों को इसका लाभ मिल सके़. उन्होंने कहा कि पहले शौचालय को बनाने के लिए चार हजार रुपये दिये जाते थे़ अब राज्य सरकार अपनी पहल कर आठ हजार रुपये और दे रही है. इससे 12 हजार रुपये में शौचालय का निर्माण हो जा रहा है.

खुले में शौच…
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगी़. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान देश की बहुत बड़ी जरूरत थी़. उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल, 2017 को महात्मा गांधी पटना आये थे़. इसके बाद चार दिनों तक वे मुजफ्फरपुर में रहे़. फिर मोतिहारी आये़. महात्मा गांधी के अभियान को सफलता मिली़. साथ ही गांधी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ठीक ढंग से इस दिशा में प्रयास नहीं हुआ़ समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया ने गांधी जी के बाद स्वच्छता और शौचालय का मुद्दा उठाया था.
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जन्म के एक सौ पचासवें वर्ष के मौके पर केंद्र सरकार ने जो लक्ष्य तय किया है, उसे पाने के लिए बड़ा संकल्प लेना होगा़ उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाये गये अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि हर घर में नल का पानी, पक्की गली, हर घर में शौचालय, बिजली की योजना को सरकार चला रही है़. सरकार का संकल्प है कि महात्मा गांधी के विचारों को घर-घर तक पहुंचायेंगे़. अपने 10 मिनट के संक्षिप्त संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि उनका जीवन ही संदेश है. उन्होंने उपस्थि लोगों से स्वच्छता, सद्भावना, और शांति का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि तनाव और टकराव से देश आगे नहीं बढ़ेगा़.
l दो अक्तूबर, 2019 तक देश के हर घर में शौचालय
l 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत
l 18 अप्रैल को सभी जनप्रतिनिधि स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे
पीएम का विपक्ष पर वार
केंद्र में अब लटकाने, अटकाने और भटकाने वाली सरकार नहीं
कुछ लोग सड़क से लेकर संसद तक रोड़े अटका रहे
मुझे इस बात पर गर्व है कि बिहार ने सत्याग्रह से लेकर स्वच्छाग्रह तक की इस यात्रा में अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित की है. पिछले एक हफ्ते में बिहार में 8.5 लाख से ज्यादा शौचालय बनाये गये हैं और ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है. नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्य से लोगों का मनोबल काफी मजबूत हुआ है.
—नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री जी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमलोग मिलकर बिहार को खुले में शौच से मुक्त करेंगे. जिस गरीब के पास शौचालय नहीं है, उसके लिए कई शौचालय एक साथ बनाते हैं और हर परिवार को एक शौचालय की चाबी दे देते हैं. हर धर्म और बिरादरी के लोगों को इज्जत करनी चाहिए. तनाव और टकराव से देश आगे नहीं बढ़ सकता है.
—नीतीश कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >