बिहार में महिला साइबर अपराध के खिलाफ चलेगा अभियान, बनाये गये तीन लाख साइबर सेनानियों के व्हाट्सएप ग्रुप

पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध इकाई की ओर से छह दिनों तक चाइल्ड पॉर्नोग्राफी और महिलाओं को लेकर होने वाले साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलेगा.

पटना . पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध इकाई की ओर से छह दिनों तक चाइल्ड पॉर्नोग्राफी और महिलाओं को लेकर होने वाले साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलेगा.

शुक्रवार से इसकी शुरुआत की गयी है. एडीजी जीएस गंगवार के निर्देश में आर्थिक अपराध इकाई की ओर से बनाये गये लगभग तीन लाख साइबर सेनानियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इ-पोस्टर के माध्यम लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा.

इससे लोग थाना से लेकर जिला स्तर पर लोग जागरूक होंगे. एडीजी ने बताया कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार का अश्लील फोटो, वीडियो अथवा यौन गतिविधियों संबंधी रिकॉर्ड बनाना, सोशल मीडिया या इ-मेल के माध्यम से भेजना, प्रसारित करना एक जघन्य अपराध है.

उसी प्रकार महिला को लेकर साइबर अपराध संबंधी घटनाओं पर भी विभिन्न धाराओं के तहत सात साल से अधिक की सजा व दस लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >