भाजना क्रीड़ा मंच के नेतृत्व में हुआ प्रतिभा वंदन समारोह आयोजित

भाजपा क्रीड़ा मंच के द्वारा शनिवार को जासो रोड बक्सर में प्रतिभा वंदन समारोह 2025 का शानदार आयोजन किया गया.

बक्सर. भाजपा क्रीड़ा मंच के द्वारा शनिवार को जासो रोड बक्सर में प्रतिभा वंदन समारोह 2025 का शानदार आयोजन किया गया. जिसमे जिले भर के विभिन्न खेलों के 258 प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षकों को और खेल संघ पदाधिकारियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाया गया. सभी खिलाड़ियों पर मंच के द्वारा सामूहिक पुष्पवर्षा कर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक भाजपा क्रिडा मंच बक्सर के दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने किया और संचालन प्रदोत सिंह, कुंदन वर्मा, रोहित सिंह और शशांक पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा दुर्गाचरण मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नीरज पाठक, देश सह संयोजक (सोशल मीडिया) भाजपा क्रीड़ा मंच बिहार मिथिलेश पांडेय उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्गाचरण मिश्रा ने खेल और खिलाड़ियों की महता पर जोर दिया. नीरज पाठक ने कहा कि एनडीए सरकार खिलाड़ियों और खेल के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. खेलो इंडिया सहित सभी सरकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की. अपने अध्यक्षीय संबोधन में दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर जिले के हर खिलाड़ी तक पहुंचने और उनको संगठन से जोड़कर कैसे खिलाड़ियों को उनके लक्ष्यों तक पहुंचने में मजबूत सहयोगी की भूमिका निभा रही है इसकी विस्तृत चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन आशु राय और विकास राय ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का किया. समारोह में डब्लू पाठक और गोविंद जायसवाल को भाजपा क्रीड़ा मंच की सदस्यता दिलायी गयी. साथ ही नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज पाठक और दुर्गाचरण मिश्रा का भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर ने 25 किलो के पुष्पमाला से शानदार सामूहिक स्वागत किया. समारोह में भाजपा क्रीड़ा मंच के हरेराम पांडेय, अंकित त्यागी, तुलसी मल्लाह सहित सभी, जिला, मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी भाई बहन कोच, रेफरी, संघ पदाधिकारी गण, प्रशिक्षक गण की गरिमामई उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >