Buxar News : धनसोई थाना क्षेत्र के धोबही गांव में रविवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मूल रूप से बन्नी गांव निवासी चतुरी सिंह के पुत्र प्रेमचंद सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ससुराल में रह रहे थे प्रेमचंद सिंह
परिजनों के अनुसार, प्रेमचंद सिंह पिछले कुछ समय से धोबही गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे. रविवार को वह घर में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका हाथ पास से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार से सट गया.
Also Read : सासाराम में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया
करंट लगते ही मौके पर तोड़ा दम
विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आते ही प्रेमचंद सिंह को जोरदार करंट लगा. जब तक परिजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी और मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी.
Also Read : सासाराम: कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र
सूचना पर पहुंची धनसोई थाना पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही धनसोई थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी मौत के कारण की पुष्टि
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
Also Read : सासाराम में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया
