पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, दो दर्जन लोग हुए जख्मी

प्रखंड मुख्यालय पर अपने काम से गए लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया.

राजपुर. प्रखंड मुख्यालय पर अपने काम से गए लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार समाजसेवी वंशनारायण राम थाना परिसर से वापस लौट रहे थे. तभी अचानक कुछ ही दूरी पर पागल कुत्ते ने पीछे से उनके पैर में गहरा जख्म बना दिया. पीछे मुड़कर देखा तो पागल कुत्ता था. जिसे लोगों ने खदेड़ना शुरू कर दिया. तब तक थाना परिसर से बाहर निकल रहे दो पुलिस अधिकारी को भी कुत्ते ने काट दिया. इसके अलावा किसी काम से मुख्यालय पर आयी नवागांव निवासी चंद्रावती देवी, पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, धनईपुर निवासी महिला चंदा देवी, राजपुर निवासी उमेश कुशवाहा के अलावा लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को इस कुत्ते ने काट दिया. सभी जख्मी लोग राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना इलाज कराया. इन लोगों ने बताया कि कुत्ते के आतंक से राजपुर बाजार एवं मुख्यालय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. ग्रामीणों ने खदेड़कर काफी घंटों तक मशक्कत के बाद कुत्ते को यहां से कहीं बाहर कर दिया. अभी भी लोगों में भय एवं दहशत बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >