Buxar News: बारिश के बाद उमस से बढ़ी परेशानी, गुल रही बिजली

बुधवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से थोड़ी राहत मिली

डुमरांव. बुधवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बारिश के रूकते ही लोगों की परेशानी उमसभरी गर्मी से बढ़ गयी. वहीं बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही. लोगों ने बताया कि दोपहर में एकाएक मौसम बदलाव के बीच कई जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई. जिसके कुछ देर बाद ही उमसभरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. करूअज गांव के बिजली उपभोक्ता बीरेंद्र सिंह मौर्य, नंद जी सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गुल होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी, लोगों ने बताया कि बिजली की स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं है. दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहता है. वहीं कभी घंटों बिजली गुल रहती है. जिसके चलते बिजली उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने कहा कि जब पूरे इलाके में बिजली का नंगा तार होता था तो मौसम बदलाव के बाद भी बिजली रहती थी, जबकि अब बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सभी जगहों पर कपर वायर भी लगाया गया फिर भी बिजली की समस्या से बिजली उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है. वहीं किसानों ने बताया कि इस बारिश से अभी तक किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है. जब तक पूरे इलाके में झमाझम बारिश नहीं होती तब तक खेतों में पानी लगेगा, जब कि रोहिणी नक्षत्र में किसानों को धान का बिचड़ा डालने के लिए पानी की सख्त जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >