फाइल- 7- स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्डों में चलेगा जागरूकता अभियान

स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्डों में चलेगा जागरूकता अभियान, डीएम ने दिए निर्देश

डीएम का निर्देश प्रतिनिधि, बक्सर डीएम साहिला के निर्देश पर 27 अप्रैल से जिले के सभी नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करना है. जिले के वरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्ड आवंटित किये गये हैं. ये अधिकारी अपने-अपने वार्डों में जाकर स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे. साथ ही लगातार जांच अभियान भी चलाया जायेगा. वहीं सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से स्वच्छता अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने स्पष्ट किया है कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Parshant Kumar Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >