फाइल- 13- आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जायेगा औचक निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जाएगा औचक निरीक्षण लापरवाही पर होगी कार्रवाई

लापरवाही पर होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, बक्सर डीएम साहिला के निर्देश पर जिले की सभी पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में जाकर आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के दौरान केंद्रों की सफाई, बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, टीकाकरण और अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की जायेगी. डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कम से कम चार आंगनबाड़ी केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें. लापरवाही पाये जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Parshant kumar rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >