अहिरौली गंगा घाट से एक लाख की शराब के साथ गिरफ्तार तीन तस्कर

तस्करी के लिए उतर प्रदेश से गंगा के रास्ते नाव से मंगाई गई शराब जब्त कर ली गई.

बक्सर. तस्करी के लिए उतर प्रदेश से गंगा के रास्ते नाव से मंगाई गई शराब जब्त कर ली गई. वही पुलिस की तत्परता से शराब मंगाने वाले तीन तस्कर भी दबोच लिए गए. यह कामयाबी औद्योगिक क्षेत्र थाना के अहिरौली गांव स्थित पकवा घाट के पास शुक्रवार की आधी रात को मिली. पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है, ताकि पूछताछ के लपेटे में उनका भेद न खुल जाय. पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कुल मात्रा 86.400 लीटर है. जिसकी कीमत तकरीबन एक लाख आंकी गई है. गिरफ्तार होने वाले तीनों आराेपी उसी थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के रहने वाले हैं. जिनमें स्व.योगेन्द्र चौबे का पुत्र पवन चौबे, नंदजी मांझी का पुत्र सोनू मांझी व हरि नारायण चौधरी का पुत्र मंटू मांझी शामिल हैं. तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश की और कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उतर प्रदेश से शराब मंगाने की सूचना के बाद चिन्हित घाट के आसपास पुलिसिया जाल बिछा दिया गया था. पुलिस वहां छिपकर उनके पहुंचने का इंतजार कर रही थी. उसी बीच कोहरा युक्त रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए घाट पर शराब उतार ली गई. लेकिन उनकी आहट मिल गई और टॉर्च जलाते ही तीनों भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने खदेड़कर तीनों को गिरफ्तार कर ली. उन्होंने बताया कि मौके से विदेशी ब्रांड के कुल दस कॉर्टन में सीलबंद 480 पीस आफ्टर डार्क व्हिस्की बरामद हुई है. जिसकी कुल मात्रा 86.400 लीटर है. शराब को जब्त कर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. शराब तस्करी के पुराने खिलाड़ी हैं आरोपित शराब के साथ गिरफ्तार होने वाले तीन में से दो आरोपी इस धंधे के पेशेवर एवं माहिर खिलाड़ी हैं. आलम यह है कि सोनू मांझी एवं पवन चौबे शराब तस्करी के जुर्म में पहले भी जेल जा चुके हैं और कुछ ही दिन पहले जमानत पर छुटकर बाहर आए थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनू मांझी के खिलाफ दस एवं पवन के विरुद्ध दो मामले थाना में दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >