बक्सर पुलिस का एक्शन, 8 अपराधी गिरफ्तार, वाहन चोर गैंग के पास से मास्टर चाबी और कोडिंग मशीन बरामद

बक्सर पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के मामलों में कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 46 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

Buxar Police Special Drive : बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त अपराधियों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 46 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

Buxar News : आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी भी गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट का एक फरार आरोपी गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा विभिन्न मामलों में संलिप्त चार अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया.

होटल में ठहरे वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़.

बक्सर शहर के स्टेशन के समीप स्थित एक होटल में ठहरे तीन शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया.

मास्टर चाबी, कोडिंग मशीन और ड्रिल बरामद

गिरफ्तार वाहन चोरों की तलाशी के दौरान छह मास्टर चाबियां, 10 पेचकस, एक टॉर्च, एक रिंग रिंच, एक कोडिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस का कहना है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल कर आरोपी कुछ ही मिनटों में वाहनों के लॉक खोलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

शराब के खिलाफ भी चली कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही न्यायालय से जारी पांच वारंटों का भी निष्पादन किया गया.

46 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने वाहन चालकों से कुल 46,000 रुपये का जुर्माना वसूला. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >