नावानगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Copied link
नावानगर बाजार में मंगलवार की देर रात हुई घटना
नावानगर.
थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान अमीरपुर गांव निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार सुरेश यादव किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए नावानगर आये थे. रात करीब आठ बजे वे बाजार में सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नावानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.