buxar news : एनडीए सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास किया : उपेंद्र कुशवाहा

buxar news : धनसोई हाइस्कूल के मैदान में उपेंद्र कुशवाहा ने की जनसभा

धनसोई. बिहार में जो विकास की रफ्तार तेज गति से चल रही है, वो एनडीए सरकार की देन है. हमारी एनडीए सरकार ने सभी वर्ग के लोगों का विकास किया है, न कि किसी एक वर्ग और जाति का. उक्त बातें धनसोई हाइस्कूल के मैदान में आयोजित एनडीए प्रत्याशी पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के समर्थन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कही. इन्होंने कहा कि झूठे प्रचार कर जनता को बरगलाने का कार्य कुछ नेता कर रहे हैं. आप सभी इनसे सावधान रहने की जरूरत है. इनके बहकावे और झांसे में नहीं आना है में नहीं आना है. इस बार संतोष निराला को पूरे शाहाबाद में सर्वाधिक मतों से चुनाव जितवाने का कार्य राजपुर विधानसभा की जनता को करना है. इन्होंने मंच से साफ किया कि मीडिया में जो चर्चा चल रही हैं, मैंने इसी पूर्व की सभा में भी कहा था कि बिहार एनडीए की सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ही थे है और रहेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व ही महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये दिये हैं. आगे सरकार बनने पर दो लाख और देगी. विपक्षी नेता लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए संतोष निराला ने जनता से सेवा करने का मौका मांगा. मौके पर भाजपा, जदयू, हम सेक्युलर, लोजपा रामविलास के नेताओं ने भी सहयोग की अपील की. मौके पर बलिराम कुशवाहा, राजवंश सिंह, अशोक कुमार यादव, इंदु देवी, सुधा गुप्ता, श्रीभगवान कुशवाहा, काशी सिंह, अरुण कुमार सिंह, फुटचंद कुशवाहा, लखन मल्होत्रा समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >