नहीं मिली ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान रहा नौ डिग्री

जिले में गुरुवार को न्यनूतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस कायम रहा. हालांकि सूर्योदय सुबह में समय से हुआ.

बक्सर. जिले में गुरुवार को न्यनूतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस कायम रहा. हालांकि सूर्योदय सुबह में समय से हुआ. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का प्रभाव 9 बजे दिन तक कायम रहा. वहीं सूर्य की रोशनी का दीदार होने के बाद भी पछुआ हवा के कारण तापमान में वृद्धि नहीं हुई. सूर्योदय होने के बाद लोगों को ठंड से राहत अपेक्षाकृत मिली. सूर्य की रोशनी की गर्माहट ने नव वर्ष के जश्न को काफी बढ़ा दिया. लोगों ने खुले मैदानों व पार्कों में धूप के आनंद के साथ नव वर्ष को मनाया. हालांकि संध्या होने के साथ ही ठंड में काफी वृद्धि जारी हो गयी. संध्या होने के बाद लोग अपने घरों में सिमट गये. न्यूनतम तापमान होने के कारण ठंड का प्रभाव जिले में गुरुवार को भी दिख रहा है. लोगों का दिनचर्या अलाव व घरों में दुबक कर कट रही है. वहीं ठंड का प्रभाव आम जनजीवन के साथ ही कामगारों के जीवन पर पड़ रहा है. इसके साथ ही सुबह शाम पक्षियों की सुनाई देने वाला कलरव भी शांत हो गया है. ठंड से पक्षी भी अपने घोंसले से बाहर नहीं निकल रहे है. जिले में न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है. पछुआ हवा के कारण सूर्योदय होने के बाद भी लोगों को ठंड का अहसास ज्यादा हुआ. ठंड के कारण नगर के साथ ही बक्सर पटना फोरलेन पर भी आवागमन काफी कम दिखा. फोरलेन सड़क भी ठंड के कारण दोपहर में भी सूनसान पड़ा रहा. वहीं पछुआ हवा के कारण संध्या एवं सुबह में ठंड का असर काफी बढ़ रहा है. इससे दैनिक कामगारों के साथ ही आम लोगों की जन जीवन प्रभावित हो गया है. दैनिक मजदूरों का ठंड के कारण रोजगार भी प्रभावित हो गया है. जिससे ऐसे मजदूरों के समक्ष जीवन यापन की समस्या आने लगी है. ठंड का कहर जिले में अभी भी लगातार जारी है. जिले का तापमान गुरुवार को पूर्व की अपेक्षा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस कायम रहा. लेकिन लोगों को न्यूनतम तापमान से भी ज्यादा ठंड का अनुभव किया जा रहा है. अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >