buxar news : केसठ प्रखंड परिसर के तालाब घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती

buxar news : विभिन्न देवी-देवताओं की प्रस्तुत की गयी आकर्षक झांकी

केसठ. प्रखंड परिसर स्थित प्राचीन तालाब घाट पर छठ पूजा समिति के तत्वावधान में छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की शाम को भव्य गंगा आरती की गयी. इसके अलावा विभिन्न देवी देवताओं की भव्य आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गयी. बनारस से पहुंचे एक दर्जन से अधिक पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से गंगा आरती की. इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इसके अलावा अन्य कलाकारों के माध्यम से विभिन्न देवी देवताओं की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गयी, जिसमें छठी मईया,भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, राधा रानी, भगवान कृष्ण एवं राम दरबार आदि देवी- देवताओं की भव्य आकर्षक झांकी कलाकारों ने प्रस्तुत की. इसे देख सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गये. भव्य गंगा आरती एवं भव्य आकर्षक झांकी देखने को मिला. क्षेत्र के हजारों की संख्या श्रद्धालु पहुंचे हुए थे. इस दौरान बनारस की टीम ने गंगा आरती की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >