केसठ. प्रखंड संसाधन केंद्र के परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एमडीएम बीआरपी अनिल कुमार, नसरुद्दीन अंसारी एवं मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. वहीं संचालन पूर्व संकुल समन्वयक मनोज कुमार ने किया. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नवाचार की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम में संकुल स्तर पर चयनित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया. विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण,ऊर्जा,जल संरक्षण आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए. जिन्हें उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने सराहा. वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य विज्ञान एवं समान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया. इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में मध्य विद्यालय केसठ के आदर्श कुमार, मध्य विद्यालय रामपुर के संदीप कुमार व अफरोज अंसारी, प्लस टू उच्च विद्यालय कतिकनार की खुशी कुमारी व रोशनी कुमारी, प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के शिवकेश कुमार ने स्थान प्राप्त किया. वहीं क्वीज प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय रामपुर के उमंग कुमार, मध्य विद्यालय दसियांव की हिमानी द्विवेदी, प्लस टू हाइस्कूल केसठ के अनुज कुमार एवं प्लस टू उच्च विद्यालय कतिकनार की बेबी कुमारी ने स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रीति यादव, ज्योत्सना कुमारी, विक्रम जायसवाल, फैज अंसारी, मुमताज, रवि कुमार सिंह, राजेश कुमार समेत ने लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
