कठार हाइस्कूल में चोरी की वारदात, पांच पंखे उखाड़ ले गये चोर, बिजली की व्यवस्था भी की ध्वस्त

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कठार हाइस्कूल में बीते 28 सितंबर की रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

कृष्णाब्रह्म. स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कठार हाइस्कूल में बीते 28 सितंबर की रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने स्कूल भवन के कक्ष संख्या 18 का ताला तोड़कर वहां लगे कुल पांच पंखों की चोरी कर ली. इसके साथ ही कक्ष में लगी बिजली की संपूर्ण व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया गया है. प्रधानाध्यापक के बयान के आधार पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चोरी की इस घटना से विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं में भारी नाराजगी और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है. बलवंत सिंह ने बताया कि जब स्कूल खोला गया तो कक्ष संख्या 18 का ताला टूटा हुआ पाया गया. अंदर पहुंचने पर देखा गया कि छत से पंखे उखाड़ लिये गये थे और विद्युत तारों को भी काटकर बेतरतीब ढंग से फेंक दिया गया था. चोरों ने विद्युत बोर्ड और स्विच आदि को भी पूरी तरह तोड़ दिया है, जिससे पूरे कमरे की बिजली व्यवस्था ठप हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >