डेढ़ साल की बच्ची में यौन जनित संक्रमण से हड़कंप, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय जिला के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में एक डेढ़ वर्ष की बच्ची में यौन जनित संक्रमण के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया है.

बक्सर. स्थानीय जिला के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में एक डेढ़ वर्ष की बच्ची में यौन जनित संक्रमण के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया है. पटना एम्स की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कहा कि एम्स पटना की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू पर बारीकी से छानबीन की जा रही है. एम्स की रिपोर्ट से हुई संक्रमण की पुष्टि : बच्ची की मां को शौच साफ करने के दौरान उसके निजी अंगों में असामान्य लक्षण दिखायी दिया. इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया. प्रारंभिक जांच में गंभीर बीमारी का शंका होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया था. पटना एम्स के डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच कराने पर ऐसे संक्रमण के लक्षण मिले, जो सामान्यतः संक्रमित पुरुष के संपर्क में आने पर होता है. बच्ची के पिता में भी मिले संक्रमण के लक्षण : जांच के दौरान बच्ची के पिता में भी उसी प्रकार के संक्रमण की पुष्टि हुई. सो एम्स प्रशासन द्वारा इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए इसकी रिपोर्ट चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी गयी थी. चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से यह जानकारी यहां की पुलिस को मिली. इसके बाद एसपी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >