buxar news : सोनवर्षा के दंपती ने अमेरिका में किया छठ महापर्व

buxar news : अमेरिका के पेंसिलवानिया में रहते हैं डॉ तारकेश्वर तिवारी व उनकी पत्नी डॉ भारती तिवारी

नावानगर/केसठ. सोनवर्षा गांव निवासी डॉ तारकेश्वर तिवारी व उनकी पत्नी डॉ भारती तिवारी ने अमेरिका के पेंसिलवानिया में विधि-विधान से छठ महापर्व मनाकर भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को जीवंत कर दिया. इस दौरान व्रत का नहाय-खाय से लेकर उदीयमान सूर्य को अर्घ तक दिया. अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने सूर्य उपासना के इस महान पर्व को एक साथ मिलकर मनाया. घर पर ही कृत्रिम तालाब बनाकर सजाया गया. छठ गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. डॉ भारती तिवारी ने कहा कि छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है. वह विगत 17 वर्षों से छठ पर्व कर रही हैं. पर्व के लिए फल अमेरिकी बाजार में मिल जाते हैं. वहीं डॉ तारकेश्वर तिवारी ने कहा कि भले ही हम विदेश में हों, लेकिन अपनी परंपराओं से जुड़े रहना ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है. मौके पर अमेरिका में रह रहे आशुतोष कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य भारतीय परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक छठ पर्व में भाग लिया और डूबते व उगते सूर्य को अर्घ अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >