मुरार. मनपा पुल के पास शनिवार की सुबह ग्रामीणों में हड़कंप उस वक्त मच गया जब शौच के लिए निकले लोगों ने पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. स्थानीय लोगों ने तत्काल मुरार थाना को फोन कर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मुरार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी. शव देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष होगी. इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया, जब जानकारी मिली कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के आरियाँव गांव निवासी येतवारू मुशहर, पिता अगहन मुशहर, दो दिन पहले एक लड़की के लिए लड़का देखने गए थे.घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजन उनकी खोज में परेशान थे कि इसी दौरान पुल के पास शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. ग्रामीणों के अनुसार, सुबह सुबह शव दिखते ही वातावरण में दहशत फैल गयी. मुरार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मृतक रात के अंधेरे में लौटते समय पुल से फिसलकर नीचे गिर गया होगा, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई हो. हालांकि शव पर मिले जख्म और खून के निशान कई गंभीर सवाल भी खड़े कर रहे है. पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है क्या यह दुर्घटना है, या किसी अन्य कारण से हुई मौत, इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. वही इस संबंध में मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दी है. मौत का असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चला पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
