स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से तीन वर्षीया बच्ची को अपहरण के प्रयास से सुरक्षित बचा लिया गया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लाला टोली रोड निवासी मिंटू कुमार चौधरी की तीन वर्षीया पुत्री अंकिता कुमारी सोमवार दोपहर अपनी नानी के साथ धनसोई से घर लौट रही थी. जैसे ही वे ढेलवानी मुहल्ले के समीप पहुंचे, एक संदिग्ध युवक ने अचानक बच्ची को पकड़ लिया और उसे लेकर भागने लगा. इस घटना से बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया व स्थानीय लोग तुरंत आरोपित का पीछा करने लगे. इसी दौरान बच्ची के चाचा ने भी युवक को पकड़ने का प्रयास किया. लोगों की एकजुटता और तत्परता के चलते आरोपित को अंसार कॉलोनी के पास दबोच लिया गया और मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया गया. डुमरांव थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ की तो पता चला गिरफ्तार आरोपित की डुमरांव निवासी राजा डोम है. बच्ची के पिता के बयान पर आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.