बक्सर के जामा मस्जिद वक्फ परिसर की दुकान में तोड़फोड़-लूटपाट के मामले में मुख्य नामजद आरोपी गिरफ्तार

Buxar News : बक्सर के ठठेरी बाजार मस्जिद विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जामा मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव शब्बीर अहमद को गिरफ्तार कर विवादित प्लॉट को सील कर दिया गया है.

Buxar News : ठठेरी बाजार स्थित जामा मस्जिद वक्फ परिसर की दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी एवं जामा मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव शब्बीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विवादित दुकान की तोड़ी गयी दीवार को दोबारा खड़ा करा दिया है. इसके साथ ही पूरे विवादित प्लॉट को सील कर यथास्थिति बहाल कर दी गयी है.

पुलिस की मौजूदगी में दोबारा खड़ी करायी गयी दीवार

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ ठठेरी बाजार स्थित जामा मस्जिद कटरा पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में राजमिस्त्रियों को लगाकर तेल मिल की तोड़ी गयी दीवार को दोबारा खड़ा कराया गया. इस दौरान मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी रही.

Also Read : सासाराम: 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

अंतिम न्यायालयीन फैसले तक सील रहेगा विवादित प्लॉट

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक विवादित प्लॉट को सील कर दिया गया है. वहां पूरी तरह यथास्थिति बहाल कर दी गयी है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि दोबारा किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो.

मौके पर तैनात थानाध्यक्ष व दीवार जोड़ रहे राजमिस्त्री | Prabhat Khabar Network

Also Read : सासाराम: कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र

गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से दोबारा शांति व्यवस्था भंग करने या गड़बड़ी फैलाने का प्रयास किया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

Also Read : सासाराम: कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >