जिले में शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच हुई अवर निरीक्षक की परीक्षा, एक परीक्षार्थी निष्कासित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन को लेकर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त व्यवस्था के बीच बुधवार को दोनों पालियो की परीक्षा ली गई.

बक्सर. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन को लेकर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त व्यवस्था के बीच बुधवार को दोनों पालियो की परीक्षा ली गई. इस क्रम में एक परीक्षार्थी को कदाचार के मामले में निष्कासित कर दिया गया है. एमपी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से ब्लूटुथ के साथ पकड़ा गया. जिसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है. अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए बुधवार को जिला दंडाधिकारी बक्सर, साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. जिला दंडाधिकारी द्वारा एमवी कॉलेज बक्सर, एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर एवं नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया. जिला दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्रधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया गया. जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सुचना अनुसार प्रथम पाली में कुल शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 7104, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 5578, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1526 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या 01 है. इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 7096, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 5512, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1524 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >