Buxar News : केसठ प्रखंड के केसठ पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान करेंगे.
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत योजनाओं पर चर्चा
मुखिया ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत चयनित योजनाओं को ग्राम सभा में प्रस्तुत कर उनका अनुमोदन किया जाएगा. इस दौरान पंचायत के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा होगी और ग्रामीणों से सुझाव भी लिये जाएंगे.
ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
मुखिया ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित लोगों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के चयन और अनुमोदन में ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता महत्वपूर्ण है.
Also Read : नोखा में आज ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सभापति समेत सभी पार्षदों को बुलावा
