रहस्य बना मंदिर से चंदन की लकड़ी चोरी का मामला

शहर के चरित्रवन स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर से चोरी चंदन की लकड़ी बरामद होने के बाद भी चोरों का सुराग नहीं मिला है.

बक्सर. शहर के चरित्रवन स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर से चोरी चंदन की लकड़ी बरामद होने के बाद भी चोरों का सुराग नहीं मिला है. जिससे चोरी कांड का रहस्य गहराता जा रहा है. चोरी की यह घटना तकरीबन दस दिन पूर्व हुई थी, लेकिन अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हुआ. इसके कारण यह चोरी पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है. पुलिस का दावा है कि चारों पर उनके बढ़ते दबाव के चलते ही उनके द्वारा लकड़ी को यमुना घाट पर फेंका गया था. मंदिर परिसर में लगे चंदन के दो पेड़ों को काटकर चोर 22 दिसंबर की रात को चोरी कर ली थी. दो दिनों के अंतराल पर एक ही जगह से लकड़ी जब्त हुई थी. एक पेड़ की लकड़ी 28 दिसंबर को बरामद हुई थी, जबकि दूसरे पेड़ की लकड़ी 30 दिसंबर को जब्त हुई थी. लकड़ी की बरामदगी में खास बात यह रही कि यमुना घाट के आस-पास रहने वाले लोगों की वहां लकड़ी होने की जानकारी से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जबकि लकड़ी की बरामदगी दिन के उजाला में हुई थी. जाहिर है कि किसी को वहां लकड़ी फेंकते कोई व्यक्ति नहीं देखा और पुलिस को सूचना मिल गयी. पुलिस भी सूचनादाता का नाम उजागर करने से पूरी तरह परहेज कर रही है. जिसको लेकर लोगों के बीच सवाल उठने लगा है और इस रहस्य को छिपाने की चर्चा तेज हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >