13 सितंबर को बक्सर में जुटेगा सनातन समाज, किला मैदान में होगा सनातन गौरव सम्मेलन

बक्सर के किला मैदान में 13 सितंबर को सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन होगा। विश्वामित्र सेना ने लोगों को आमंत्रित करने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।

Buxar News : आगामी 13 सितंबर को बक्सर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर आयोजित होने वाले सनातन गौरव सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को सम्मेलन का जन आमंत्रण पत्र देकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है.

घर-घर पहुंच रहा जन आमंत्रण, लोगों से भागीदारी की अपील

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर कार्यकर्ता जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूर पंचायतों में पहुंच रहे हैं. टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और 13 सितंबर को किला मैदान पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं. आयोजकों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता पर रहेगा जोर

कार्यकर्ताओं ने बताया कि सनातन गौरव सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार, स्वाभिमान और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला आयोजन है. जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कृति के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

किला मैदान पहुंचने की अपील

विश्वामित्र सेना ने बक्सर जिलेवासियों और सनातन प्रेमियों से 13 सितंबर को किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है. संगठन के कार्यकर्ता आयोजन से पहले व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >