सखी वन स्टॉप सेंटर की पहल से घरेलू विवाद का समाधान, परामर्श के बाद दंपती ने साथ रहने पर जतायी सहमति

Buxar News : सखी वन स्टॉप सेंटर ने एक घरेलू विवाद का समाधान निकाला, जहाँ एक महिला ने पति के विरुद्ध प्रताड़ना की शिकायत की थी. परामर्श के बाद, दंपती ने शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन के लिए सुलह की है.

Buxar News : सखी वन स्टॉप सेंटर में पति के विरुद्ध घरेलू विवाद एवं प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंची महिला के मामले में परामर्श के माध्यम से सकारात्मक समाधान निकाला गया. महिला ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी और वैवाहिक जीवन को लेकर असुरक्षा महसूस कर रही थी.

सेंटर ने दोनों पक्षों की बात सुनकर करायी काउंसलिंग

महिला की शिकायत पर सेंटर ने मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उसकी समस्या सुनी तथा आवश्यक मनो-सामाजिक परामर्श और मार्गदर्शन दिया. इसके बाद महिला और उसके पति को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने का अवसर दिया गया.

आपसी संवाद और सम्मान से विवाद सुलझाने की दी सलाह

परामर्शदाता ने विवाद के कारणों को समझते हुए पति-पत्नी को आपसी संवाद, संयम, सम्मान और समझदारी के साथ समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित किया. पति को पत्नी की भावनाओं और समस्याओं को समझने तथा सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी गयी.

फॉलोअप जारी, शांतिपूर्ण माहौल में वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की इच्छा

परामर्श के बाद महिला ने विवाद समाप्त कर आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण वातावरण में वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की इच्छा जतायी. पति ने भी भविष्य में विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की बात कही. सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से मामले में फॉलोअप जारी है. सेंटर की ओर से संदेश दिया गया कि महिला की बात सुनी जाए, उसका सम्मान किया जाए और उसे समाधान की राह दिखायी जाए.

Also Read : राजकीय डिग्री महाविद्यालय रोहतास में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, भाषण और काव्य पाठ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >