बक्सर: सफाखाना मोड़ से टेढकी पुल तक जर्जर सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत की मांग तेज

सिकरौल-डुमरांव रजवाहा सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई वर्षों से मरम्मत न होने से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है.

Buxuar News : सिकरौल-डुमरांव रजवाहा सड़क पर सफाखाना मोड़ से टेढकी पुल तक का हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो गया है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालत ऐसी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

कई गांवों के लोगों की लाइफलाइन है यह सड़क

वाहन चालक मुकेश सिंह, भोला तिवारी और धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह सड़क डुमरांव रजवाहा से कोपवां, मुगांव, कोरानसराय होते हुए सिकरौल रजवाहा तक जाती है और आगे नेशनल हाईवे से जुड़ती है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और राहगीर गुजरते हैं.

गड्ढों के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि सफाखाना मोड़ से टेढकी पुल तक सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं और कई वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाई होती है. कई दोपहिया चालक गड्ढों में फिसलकर घायल भी हो चुके हैं.

बारिश में और विकराल हो जाती है समस्या

बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >