एक ही फोटो मनरेगा की कई मास्टर रोल में अलग-अलग तिथियों में अपलोड

जिले में मनरेगा योजना में एक ही फोटो अलग-अलग तिथियों में कई मास्टर रोल में विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किये गये हैं.

बक्सर. जिले में मनरेगा योजना में एक ही फोटो अलग-अलग तिथियों में कई मास्टर रोल में विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किये गये हैं. इटाढ़ी प्रखंड के योजना संख्या 20570984 में 15 और 16 नवंबर को एक ही फोटो को अपलोड किया गया है. जो यह दर्शाता है कि एक ही योजना से फोटो से फोटो लेकर इसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. यह मजदूर दिवस की संख्या में इजाफा करने को लेकर किया गया है. इटाढ़ी प्रखंड के योजना संख्या 20570984 जयपुर में सतीश सिंह के खेत से बलदेव सिंह के पोखरा तक पइन उड़ाही कार्य में मास्टर रोल संख्या 9358 में अपलोड फोटो भी बहुत कुछ कह रहा है. राजपुर प्रखंड में भी एक ही फोटो अलग-अलग मास्टर रोल में अपलोड : राजपुर प्रखंड में योजना संख्या 20830356 हेथुआ के ननुरा ग्राम में महावीर मंदिर से कैलाश चौधरी महेंद्र चौधरी के घर तक पेवर कार्य में 13 व 16 नवंबर को हूबहू एक ही फोटो से फोटो लेकर मास्टर रोल संख्या 9436 में दर्शाया गया है. क्या है मनरेगा फेस रीडिंग सिस्टम मनरेगा योजना में हो रही फर्जी मजदूरों की उपस्थिति के लिंकेज को रोकने के लिए तैयार किया है. ये सिस्टम मनरेगा के मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़कर जहां काम हो रहा है. उसी लोकेशन पर ही आधार से एआइ द्वारा डाटा मिलान कर मजदूर की आंखों की पुतली से मिलान करने के बाद यदि मास्टर रोल में भरे गए मजदूर के विवरण से मिलान नहीं हो पाता है, तो उसकी उपस्थिति स्वत: रिजेक्ट हो जायेगी. एक-एक श्रमिक का जब तक मिलान नहीं हो जायेगा, तक तक उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं होगी. संबंधित पीओ से किया गया है शोकॉज : डीडीसी जिले में नावानगर, डुमरांव, इटाढ़ी, राजपुर, केसठ प्रखंड में जहां भी मनरेगा योजना में इस तरह की गड़बड़ी मिली है. उनसे शोकाॅज पूछा गया है. मास्टर रोल में अपलोड फोटो की जांच भी करवाया जा रहा है. गलत फोटो को छांटने का आदेश जारी किया गया है. आकाश कुमार चौधरी, उपविकास आयुक्त, बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >