buxar news : मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या पर बड़े वाहनों के लिए वन-वे रहेंगी सड़कें

buxar news : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

buxar news : बक्सर. सदर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या पर्व की तैयारियों की रणनीति तैयार की गयी. सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले शांति समिति के सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के अवसर पर शहर में यातायात प्रबंधन पर अपना सुझाव दिया गया. उनका कहना था कि शहर में ई रिक्शा को रेगुलेट करने की जरूरत है. अनुमंडल पदाधिकारी ने सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा, ताकि ई-रिक्शा निबंधन से संबंधित जानकारी अधोहस्ताक्षरी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ साझा करें. ई-रिक्शा के निबंधन से संबंधित प्रतिवेदन की मांग भी की जायेगी. मकर संक्रांति के अवसर पर वाहनों के लिए मार्ग निर्धारण किया गया. जिसके तहत ज्योति चौक से किला मैदान के रास्ते आइटीआइ मोड़ तक नो एंट्री जोन घोषित किया गया. आगामी त्योहारों के अवसर पर नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के सदस्यों के सुझाव को एसडीओ ने इसके प्रति उन्हें आश्वस्त किया. उन्होंने बताया कि त्योहारों के दिन पड़ने वाली कड़ाके की ठंड की संभावना को लेकर जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी. गंगा घाटों पर स्नान करते समय होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. वही नगर परिषद द्वारा गंगा घाटों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करने की हिदायत दी गई तथा चलन्त शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश नगर परिषद के इओ को दिया गया. बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय के अलावा सदर अंचल पदाधिकारी राहुल शंकर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के अलावा टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >