बक्सर में भारी बारिश से डीईओ कार्यालय परिसर जलमग्न, लाखों के निर्माण के बाद भी जलजमाव से राहत नहीं

Buxar News : बक्सर में भारी बारिश ने खरीफ फसलों को फायदा पहुंचाया, लेकिन नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या गहरा गई. डीईओ कार्यालय परिसर तालाब बन गया, जिससे बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी हो रही है. लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

Buxar News : जिले में हुई भारी बारिश से एक ओर खरीफ फसलों के लिए आवश्यक पानी मिला, वहीं दूसरी ओर नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या फिर गंभीर हो गयी. मंगलवार दोपहर तेज गरज के साथ हुई बारिश के बाद स्टेशन रोड स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) का कार्यालय परिसर जलमग्न हो गया. हल्की बारिश में ही डीईओ कार्यालय परिसर और बुनियादी विद्यालय परिसर में पानी जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है.

सड़क का पानी भी विद्यालय परिसर में पहुंच रहा

बारिश के मौसम में विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. डीईओ कार्यालय परिसर में बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है. वहीं, सड़क का पानी नाले में जाने के बजाय सीधे विद्यालय परिसर में पहुंच जाता है. इससे कार्यालय और विद्यालय परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी समस्या बरकरार

जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत लाखों रुपये खर्च कर निर्माण कार्य कराया गया था. उद्देश्य था कि बारिश के दौरान कार्यालय परिसर में पानी जमा न हो. इसके बावजूद भारी बारिश के बाद परिसर में काफी जलजमाव हो गया. इससे कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.

Also Read : रामगढ़ में ईंट-भट्ठे से दो मोबाइल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

बच्चों और शिक्षकों को सबसे अधिक परेशानी

जलजमाव के कारण बुनियादी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, मेन रोड, जेल पइन रोड समेत नगर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बनी रही.

बारिश के बाद जलजमाव की तस्वीर

Also Read : चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

नगर क्षेत्र के अन्य कार्यों के साथ डीईओ कार्यालय परिसर में जलजमाव से बचाव के लिए कराये गये निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके कारण समस्या पूर्व की तरह बनी हुई है. मानक के अनुरूप जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क का पानी विद्यालय परिसर में पहुंच जाता है और बारिश के बाद पूरा परिसर तालाब का रूप ले लेता है.

Also Read : कैमूर के दो शिक्षकों ने पटना में दो दिवसीय कार्यशाला में लिया भाग, व्यावसायिक शिक्षा को प्रभावी बनाने पर मंथन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >