ईसापुर खीरी रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे, हादसे की आशंका

थाना क्षेत्र के ईसापुर खीरी रोड पर इन दिनों जगह-जगह गड्ढा बन गया है.

राजपुर. थाना क्षेत्र के ईसापुर खीरी रोड पर इन दिनों जगह-जगह गड्ढा बन गया है. इन गड्ढों में घरों का गंदा पानी का जलजमाव होने से बड़ा हादसा होने की संभावना बढ़ गयी है. इस रोड का देखरेख पथ निर्माण विभाग के जिम्मे हैं. फिर भी यह रोड जानलेवा है. इस पथ की कुल लंबाई लगभग 30 किलोमीटर है, जो रोहतास जिला के परसथुआ तक जाता है. ईसापुर बाजार, सौरी, पलिया एवं संगराव बाजार के पास जलजमाव होने से रोड के बीचो बीच बड़ा-बड़ा गड्ढा हो गया है. इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग सैकड़ों दो पहिया, बड़ी गाड़ी एवं तीन पहिया गाड़ियों का परिचालन होता है. गड्ढों में जल जमाव होने से रास्ते का सही अंदाज नहीं होने से अक्सर इसमें दो पहिया एवं तीन पहिया गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही है. छोटी दुर्घटनाओं के बाद भी पथ निर्माण विभाग एवं प्रशासन पूरी तरह से मौन है. इस रास्ते से अधिकारी भी गुजरते हैं फिर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. पथ निर्माण विभाग के द्वारा समय-समय पर इन गड्ढों को भर दिया जाता है. फिर भी इस गांव के पास नाली निर्माण कर जल निकासी की समस्या दूर नहीं की गयी है. इन दिनों ईसापुर बाजार, संगराव बाजार के साथ सौरी एवं पलिया गांव के रोड के दोनों किनारे चाट का पूरी तरह से अतिक्रमण हो जाने से दो गाड़ियों के एक साथ गुजरने पर बाहर निकलना भी मुश्किल है. इन गड्ढों के मरम्मत के साथ जल निकासी की समस्या का निदान नहीं होता है तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. बड़े बसों का परिचालन भी हो रहा है. जिस रास्ते से कैमूर, रोहतास एवं बक्सर जिला से सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आना जाना है. संगराव के ग्रामीण विनय पांडेय, अभय सिंह, राधेश्याम सिंह, दुकानदार अशोक सिंह, विनोद सिंह एवं अन्य दुकानदारों ने बताया कि गांवों के पास जल जमाव होने से रोड पर गहरा गड्ढा हो गया है. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >