फाइल-4- हत्याकांड में आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

रामपुर हत्याकांड में एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

राजपुर. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई हत्या के मामले में आरोपी वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विदित हो की रविवार को रामपुर गांव में मछली का चारा डालने गए किसान अजीत कुमार की रहस्यमय तरीके से मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी. जिस मामले में मृतक के पिता के द्वारा लिखित आवेदन देकर इस घटना में शामिल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थमिकी दर्ज कराया था. जिसमें छोटू लाल सिंह तियरा, सोनू कुमार, रामपुर गांव निवासी बघेला राजभर एवं सोनामती देवी, वीरेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी. पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं भगवानपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में आरोपी रमेश उर्फ चतुरी राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र ही की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >