buxar news : पंचकोसी मेले के दौरान संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती

buxar news : एसडीओ ने की विधि-व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा

बक्सर. सदर अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को पंचकोसी मेले के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु एसडीओ अवनिशान कुमारी अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें विधि-व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा की गयी. एसडीओ ने बताया कि पंचकोशी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखी जाएगी और संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी तथा रात्रिकालीन गश्ती की व्यवस्था रहेगी. वही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और यातायात का वैकल्पिक मार्ग निर्धारण किया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारु रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो सके. इस क्रम में नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. इस क्रम में मेला क्षेत्र में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था की जवाबदेही सीएस को तथा भगवान श्रीराम की यात्रा से संबंधित पंच पवित्र स्थलों पर आयोजित विभिन्न मेलों में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष निगरानी का निर्देश दिया पुलिस पदाधिकारी को दिया गया. बैठक में पंचकोशी समिति अध्यक्ष व सदस्यों के अलावा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >