डुमरांव प्रखंड में 10288 हेक्टेयर में होगी धान की खेती

प्रखंड में इस बार 10288 हेक्टेयर में धान की खेती की जाएगी. धान की खेती को लेकर कुल 135 क्विंटल धान का बीज वितरण किया जाना है

डुमरांव. प्रखंड में इस बार 10288 हेक्टेयर में धान की खेती की जाएगी. धान की खेती को लेकर कुल 135 क्विंटल धान का बीज वितरण किया जाना है. इसको लेकर किसान ऑनलाइन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना शुरु भी कर चुके हैं. इसकी जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने बताया कि इस बार प्रखंड में 10288 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि धान की खेती को लेकर कुल 135.40 क्विंटल, बाजरा 17.20 क्विंटल, ज्वार 1.5. क्विंटल, बाजरा 1.5 क्विंटल वितरण किया जाना है. उन्होंने बताया कि बीज प्राप्ति के लिए अभीतक 1751 किसानों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. जब कि बीज वितरण का काम चार दिन से शुरू कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर किसानों का कहना है कि रोहिणी नक्षत्र का मात्र एक दिन का ही समय बच गया है. जब कि इस नक्षत्र में आज तक आसमान से बारिश नही हुई. जिसके कारण इलाके के किसान खेती को लेकर चिंतित हैं. किसानों का कहना है कि 25 मई से हीं रोहिणी नक्षत्र शुरू है जो आठ जून तक रहेगा, लेकिन ना तो नहरों में पानी है और ना ही मानसून की आहट, किसानों ने बताया रोहिणी नक्षत्र में बिचडा़ डालना खेती के बेहतर होता है लेकिन अभी पानी की सुविधा नही होने से परेशानी बढ़ गई है. ब कि इस नक्षत्र में आज तक आसमान से बारिश नही हुई. जिसके कारण इलाके के किसान खेती को लेकर चिंतित हैं.लोगों ने कहा कि इस हालत में अपनी खेती को लेकर इलाके के किसान हताश व परेशान हैं. किसानों का कहना है कि गर नहरों में इस रोहिणी नक्षत्र में पानी आ जाता तो खेतों में बिचडा़ डालने में राहत मिलती लेकिन अभी तक ना तो नहर में पानी है और ना ही मौसम का साथ मिल रहा है. इस हालत में इलाके के किसान निजी ट्य्बवेल से ही खेतों को पटवन कर बिचडा़ डालने की तैयारी में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >